Reality Of Sports

Sunday, 21 June 2020

Sachin Tendulkar, Other Sports Stars Celebrate Father's Day With Heartfelt Wishes

Father's Day: Cricketers took to social media to wish their fathers on the special occasion.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3hHo9bP

Novak Djokovic Posts Video Of Playing Basketball, Gets "Beautiful" Remark From LeBron James. Watch

LeBron James dropped a "beautiful" remark on Novak Djokovic's basketball skills.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3dmBHGj

सचिन तेंदुलकर के संन्यास की स्पीच सुनकर रो पड़े थे क्रिस गेल, साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा

Chris Gayle wept when Sachin Tendulkar Gave his retirement speech, fellow player revealed Image Source : GETTY IMAGES

24 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद जब सचिन तेंदुलकर ने 2013 में संन्यास लिया था तो टीम के साथी खिलाड़ियों समेत हर भारतीय फैन की आंखे नम थी। लेकिन क्या आप जानते हैं जब सचिन अपने संन्यास की स्पीच दे रहे थे तो वेस्टइंडीज के धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल रो पड़े थे। जी हां, हाल ही में वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कर्क एडवडर्स ने इसका खुलासा किया है।

कर्क एडवडर्स 2013 में भारत दौरे पर वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। सचिन के संन्यास के बारे में हाल ही में बात क्रिकट्रेकर से बात करते हुए उन्होंने कहा, "200वें टेस्ट मैच के लिए मैं वहां था। मेरे लिए भी वो काफी भावुक पल था।"

उन्होंने कहा, "मैं अपना चश्मा पहने हुए था। मैं गेल के पास था। हम दोनों रो रहे थे। हमने कोशिश की थी कि हम रोएंगे नहीं। वह काफी भावुक पल था, इस बात को जानते हुए कि आप इस इंसान को दोबारा नहीं देख पाओगे।"

ये भी पढ़ें - डेविड वॉर्नर ने विराट कोहली को बताया 'भालू' कहा, 'क्रिकेट के मैदान पर उन्हें उकसाना खतरे से खाली नहीं'

भारत ने सचिन के आखिरी मैच में डैरेन सैमी की कप्तानी विंडीज को पारी और 126 रनों से हराया था। सचिन ने अपने इस आखिरी मैच में 74 रन बनाए थे।

एडवडर्स ने इसी के साथ बताया कि सचिन के संन्यास के बाद भी वह उनके संपर्क में रहे थे और जब उनका इंग्लैंड दौरा बुरा जा रहा था तो उस मुश्किल स्थिती में भी सचिन ने उनकी मदद की थी।

उन्होंने कहा, "मैं जब इंग्लैंड में मुश्किल दौर से गुजर रहा था। मुझे याद है कि एजबेस्टन में उन्होंने मुझे मैसेज भेजा। उन्होंने मुझे इस बात का समझाया कि महान से महान खिलाड़ी बुरे दौर से गुजरता है। यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। बस खेलते रहो।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hRgYOq

डेविड वार्नर ने विराट कोहली को बताया 'भालू' कहा, 'क्रिकेट के मैदान पर उन्हें उकसाना खतरे से खाली नहीं'

David Warner and Virat kohli Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट आयोजन बंद पड़ा हुआ है। हालांकि अब इसे बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में फिर से बहाल करने की तैयारी की जा रही है और इस कड़ी इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला इंटरनेशनल सीरीज खेला जाएगा। वहीं भारतीय क्रिकेट बोर्ड एतिहात के तौर पर अभी भी अपने खिलाड़ियों को क्रिकेट के मैदान पर ट्रेनिंग करने की मंजूरी नहीं दी है।

इस महामारी के कारण भारतीय टीम ने अपने श्रीलंका और जिम्बाब्वे दौरे को भी रद्द कर दिया। हालांकि भारतीय  टीम इस साल के अंत के ऑस्ट्रेलिया पर दौरे पर जाएगी जिसकी घोषणा की जा चुकी है।

इस साल के अंत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाला टेस्ट सीरीज काफी रोमांचक होने की उम्मीद और इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर अभी से उत्साहित नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- टी-20 विश्व कप रद्द होने की स्थिति में आईपीएल में खेलने को तैयार हैं डेविड वार्नर

बॉल टेंपरिंग मामले में एक साल के बैन के कारण 2018-19 में भारत के खिलाफ पिछली घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाए वार्नर भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं खेल पाए थे। ऐसे में वे आगामी सीरीज में अपनी टीम के लिए मैदान पर उतरना चाहते हैं। वार्नर हालांकि इस हाई प्रोफाइल सीरीज के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली को उकसाना नहीं चाहते। 

'इंडिया टुडे' के साथ बातचीत में वार्नर ने कहा, ‘‘विराट कोहली ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसे छेड़ा जाए और भालू को छेड़ने का कोई मतलब नहीं है।’’ 

यह भी पढ़ें- Happy Father's Day : हार्दिक पांड्या ने कुछ इस अंदाज में अपने पिता को दी फादर्स डे की शुभकामनाएं

वार्नर ने आगामी सीरीज पर कहा, ‘‘खाली स्टेडियम में भारत का सामना करना अवास्तविक होगा। मैं टीम में जगह बनाना चाहता हूं और उस सीरीज का हिस्सा बनना चाहता हूं। पिछली बार हमारा प्रदर्शन खराब नहीं था लेकिन अच्छी टीम ने हमें हराया था और उनकी गेंदबाजी शानदार है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अब भारत का बल्लेबाजी क्रम सर्वश्रेष्ठ है और हमारे गेंदबाज इसे निशाना बनाना चाहेंगे और भारतीय दर्शक इसे देखने को बेताब होंगे।’’

आपको बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3epWgTu

'धैर्य रखें और इंतजार करें' भारत में क्रिकेट की बहाली पर बोले राहुल द्रविड़

Rahul Dravid said on the restoration of cricket in India 'Be patient and wait'  Image Source : GETTY

कोरोनावायरस के कहर की वजह से इस समय भारत में क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियां ठप पड़ी हुई है। कुछ देशों ने अपने खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को बहाल कर दिया है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक भारतीय खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा एनसीए चीफ राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अभी हम उस स्थिति में नहीं हैं कि क्रिकेट को फिर से शुरू कर सकें। इसी के साथ द्रविड़ ने यह भी सुझाव दिया कि अगर इस महामारी की वजह से घरेलू सत्र को शुरू करने में देरी होती है तो उसे छोटा किया जा सकता है।

'द वीक' मैग्जीन से बात करते हुए द्रविड़ ने कहा 'मुझे नहीं लगता कि अभी हम उस स्थिति में हैं कि क्रिकेट को फिर से शुरू कर सकें... बेहतर यही है कि हम धैर्य रखें और इंतजार करें।' 

द्रविड़ ने आगे कहा, 'हमें महीने-दर-महीने इसकी समीक्षा करनी होगी। हमें सभी विकल्पों को देखना होगा। अगर घरेलू सत्र अक्टूबर में भी शुरू हो जाए, जो सामान्यतौर पर अगस्त-सितंबर में शुरू हो जात है... तब यह देखना होगा कि क्या इस बार सीजन को छोटा किया जाए।'

ये भी पढ़ें - टी-20 विश्व कप रद्द होने की स्थिति में आईपीएल में खेलने को तैयार हैं डेविड वार्नर

इसी के साथ उन्होंने कहा 'अभी हर चीज अनिश्चित है। क्रिकेट कितना खेला जाएगा और खेल के आयोजन को संभव बनाना सरकार और चिकित्सा विशेषज्ञों के दिशा-निर्देशों पर निर्भर करता है। एनसीए में हमारे लिए सबसे व्यस्त समय अप्रैल से जून तक है। वहां इस दौरान जोनल, अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 शिविर आयोजित होते हैं। हमें योजनाओं को फिर से तैयार करना होगा। मुझे उम्मीद है कि हम अपने क्रिकेट सत्र में बहुत कुछ नहीं गंवाएंगे और हमें इस वर्ष कुछ क्रिकेट देखने को मिलेगा।'

वहीं एनसीए में खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के बारे में बात करते हुए द्रविड़ ने कहा 'एनसीए संभवत: कुछ स्थानीय क्रिकेटरों के लिए शुरू में खुलेगा। अन्य जगहों से आने वालों को पहले 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन होना होगा। यह कितना संभव है, इस पर हमें विचार करना होगा।'

उल्लेखनीय है, 8 जुलाई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी होगी। इस महामारी की वजह से मार्च से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला गया है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3em2bZF

टी-20 विश्व कप रद्द होने की स्थिति में आईपीएल में खेलने को तैयार हैं डेविड वार्नर

David Warner Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप पर अभी कोई भी अंतिम फैसला नहीं लिया जा सका है। आईसीसी और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर आश्वस्त नहीं दिखाई पड़ रहे हैं। ऐसे में अगर इसे रद्द किया जाता है तो भारत में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के लिए विंडो मिल जाएगा।

वहीं ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर का मानना है कि टी20 विश्व कप स्थगित होता है तो वह और ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अध्यक्ष अर्ल एडिंग्स पहले ही कह चुके हैं कि अक्टूबर-नवंबर में 16 टीमों के टूर्नामेंट की मेजबानी करना थोड़ा ‘अवास्तविक’ होगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने हालांकि टी20 विश्व कप के भविष्य को लेकर कोई फैसला नहीं किया है और उसके अगले महीने ऐसा करने की उम्मीद है। 

यह भी पढ़ें- कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बताया विराट कोहली और कपिल देव में ये है समानता

‘इंडिया टुडे’ ने वार्नर के हवाले से कहा, ‘‘अगर विश्व कप के आयोजन की संभावना नहीं है तो मैं काफी आश्वस्त और सकारात्मक हूं कि हम आईपीएल में खेल पाएंगे अगर यह विश्व कप की जगह लेता है तो।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हमें वहां जाने की स्वीकृति देता है तो मुझे यकीन है कि हम क्रिकेट खेलने आएंगे।’’ बायें हाथ के बल्लेबाज वार्नर भी पहले ही कह चुके हैं कि टीमों की संख्या को देखते हुए टी20 विश्व कप का आयोजन मुश्किल काम होगा। उन्होंने कहा कि सभी इस मामले में आईसीसी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। 

वार्नर ने कहा, ‘‘देखिए, टी20 विश्व कप को स्थगित करने को लेकर काफी बातें हो रही हैं, ऑस्ट्रेलिया में विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए प्रत्येक देश को लाना भी चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि 14 दिन के पृथकवास का समय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा हमें सुनिश्चित करना है कि ऑस्ट्रेलिया में कोविड-19 के प्रकोप को दोबारा हावी होने से रोकें। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने फिलहाल पाबंदियां लगा रखी हैं। बेशक हमें इन नियमों का पालन करना होगा और बेशक हमें आईसीसी के फैसले का इंतजार करना होगा।’’ 

यह भी पढ़ें- विश्व कप 2011 फाइनल में फिक्सिंग के आरोपों पर महेला जयवर्धने ने कही बड़ी बात

वार्नर ने कहा कि अधिकतर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में खेलना चाहते हैं जिसका आयोजन सितंबर-अक्तूबर में किया जा सकता है अगर टी20 विश्व कप और एशिया कप स्थगित हुआ तो। 

उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, पूरी संभावना है कि स्वीकृति मिलने पर नीलामी में चुने गए सभी खिलाड़ी खेलने को तैयार हो जाएंगे। हमें यात्रा करनी है इसलिए हमें सरकार की स्वीकृति लेनी होगी।’’ वार्नर ने कहा, ‘‘अगर क्रिकेट आस्ट्रेलिया हमें वहां जाने और टूर्नामेंट में खेलने की स्वीकृति देता है तो मुझे यकीन है कि खिलाड़ी दोबारा क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे।’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2YjTc5F

Saturday, 20 June 2020

"Insane": Bollywood Actresses React To Hardik Pandya's Workout Video

Hardik Pandya impressed one and all with a video of performing hop push-ups on Instagram.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2NiXwf7

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...