Reality Of Sports

Saturday, 20 June 2020

विश्व कप 2011 फाइनल में फिक्सिंग के आरोपों पर महेला जयवर्धने ने कही बड़ी बात

Mahela Jayawardene speaks big on allegations of fixing in World Cup 2011 final Image Source : GETTY IMAGES

हाल ही में श्रीलंका में उठा वर्ल्ड कप 2011 फाइनल में फिक्सिंग का मुद्दा खूब सुर्खियां बटोर रहा है। पूर्व खेल मंत्री महेंद्रानंद अलुथगामगे के आरोपों के बाद श्रीलंकाई सरकार ने इस मामले के आदेश भी दे दिया है। इस मुद्दे को गर्म होता देश श्रीलंका के पूर्व कप्तान और उस वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में शतक लगाने वाले महेला जयवर्धने ने सवाल पूछा है कि प्लेइंग इलेवन से बाहर रहने वाला खिलाड़ी कैसे मैच फिक्स कर सकता है?

जयवर्धने ने ट्विट करते हुए लिखा "कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि हमने 2011 विश्व कप को बेच दिया था तो यह स्वाभाविक रूप से एक बड़ी बात है कि हम यह नहीं जानते कि अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं होने के बाद कोई कैसे मैच फिक्स कर सकता है? उम्मीद है कि हम नौ साल बाद प्रबुद्ध हो जाएंगे।"

इससे पहले जब यह मुद्दा पूर्व खेल मंत्री महेंद्रानंद अलुथगामगे ने उठाया था तो जयवर्धने और कुमरा संगाकारा ने उनकी आलोचना की थी। इस आलोचना पर अलुथगामगे ने कहा 'महेला ने कहा है कि सर्कस शुरू हो चुका है। मैं नहीं समझ पाया कि क्यों महेला और संगकारा इस मामले को बड़ा बना रहे हैं। मैं अपने किसी खिलाड़ी का नाम नहीं ले रहा हूं।'

ये भी पढ़ें - क्या दर्शकों की मौजूदगी में हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया जवाब

इसी के साथ पूर्व खेल मंत्री ने कहा कि उन्होंने 2012 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से इसकी शिकायत की थी और मामले की जांच की मांग की थी।

उन्होंने कहा था, "मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत से फाइनल हारने के एक साल बाद ही कुछ क्रिकेट अधिकारियों ने कथित तौर पर कार कंपनियों को खरीदा और नए कारोबार शुरू किए।

बता दें, खेलमंत्री डल्लास अलाहाप्पेरूमा ने जांच के आदेश देने के साथ हर दो सप्ताह में प्रगति रिपोर्ट देने को कहा है। खेल सचिव के रूवानचंद्रा ने खेल मंत्री के निर्देश पर शनिवार को मंत्रालय की जांच ईकाई के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2NhmdZr

कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने बताया विराट कोहली और कपिल देव में ये है समानता

Krishnamachari Srikkanth said that there is similarity between Virat Kohli and Kapil Dev Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी आक्रामकता के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। उनका यही रवैया कई बार पूरी टीम में जोश भर देता है और टीम हारा हुआ मैच भी जीत जाती है। अब भारतीय पूर्व चयनकर्ता कृष्णम्माचारी श्रीकांत ने विराट कोहली और कपिल देव में समानता बताई है। उनका कहना है कि इन दोनों ही कप्तानों का दृष्टिकोण एक जैसा है।

श्रीकांत ने स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल शो 'क्रिकेट कनेक्टेड-आटाम थोडारूम' में कहा, " विराट कोहली और कपिल का दृष्टिकोण एक जैसा है। सकारात्मक और आक्रामक। पहले जीत के लिए जाओ।"

शो में, 1983 के विश्व कप विजेता सदस्य श्रीकांत के साथ लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और कार्यक्रम के होस्ट भावना बालकृष्णन ने इस बात पर चर्चा की कि कैसे विश्व कप की जीत ने पूरी पीढ़ी को खेल के लिए प्रेरित किया और भारत को विश्व के मानचित्र पर ला खड़ा किया।

ये भी पढ़ें - रहकीम कॉर्नवाल ने विराट कोहली के साथ इस पल को बताया 'सफलता का क्षण'

श्रीकांत ने कहा, " उस समय, वे कह रहे थे कि हमारी जीत का अंतर 1000 में एक था। लेकिन उस जीत के पीछे कपिल देव मुख्य व्यक्ति थे। खिलाड़ियों को उससे काफी आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण मिला है।"

भारत ने 1983 के बाद 2003 में सौरव गांगुली की कप्तानी में विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया था।

श्रीकांत ने कहा, " गांगुली काफी सक्रिय थे। वह ऐसे खिलाड़ी थे जो टीम संयोजन बनाने की काबिलियित रखते थे। जैसे 1976 में क्लाइव लायड ने विजेता वेस्टइंडीज टीम का संयोजन बनाया था। सौरव ने सही टीम को एक साथ रखा और फिर उन्हें प्रेरित किया। इसलिए गांगुली बहुत सफल कप्तान थे, विदेशी सरजमीं पर भी। उन्होंने विदेशों में जीतना शुरू किया। गांगुली में यह काबिलियत जन्म से ही थी।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2zTkdUg

कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित बर्गेमो में होगी फुटबॉल की वापसी

Football will come back in Bergamo badly affected by Corona virus Image Source : GETTY IMAGES

मिलान। अटलांटा की फुटबॉल टीम रविवार को जब मैदान पर उतरेगी तो उस मैच का अलग ही महत्व होगा। इस सप्ताहांत सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट के दोबारा शुरू होने के बाद तीन महीने से अधिक समय में यह अटलांटा का पहला मैच होगा लेकिन इससे भी अधिक मायने यह रखता है कि टीम अपना मैच बर्गेमो में खेलेगी जो कोरोना वायरस से इटली के सबसे अधिक प्रभावित शहरों में शामिल है। 

लोमबार्डी क्षेत्र में कोरोना वायरस से 16 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और बर्गेमो इसी क्षेत्र का हिस्सा है। छोटे से शहर बर्गेमो में कोरोना वायरस ने काफी कहर बरपाया है। 

अटलांटा के कोच जियान पियेरो गेस्पेरिनी ने कहा, ‘‘आप कुछ भी कर लीजिए पर बर्गेमो में जो हुआ है उसकी भरपाई मुश्किल होगी।’’ 

ये भी पढ़ें - IOA अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने ओलंपियनों से ओलंपिक दिवस मनाने की अपील की

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि इसे कभी नहीं भूला जा सकता, इसने हमारे जीवन को झकझोर कर रख दिया है।’’ 

विशेषज्ञों का मानना है कि बर्गेमो में इस वायरस के प्रकोप में अटलांटा और वेलेन्सिया के बीच 19 फरवरी को हुआ मैच बड़ा कारण रहा है। स्थानीय मीडिया ने इसे ‘मैच जीरो’ करार दिया। इस मुकाबले के एक हफ्ते से भी कम समय में बर्गेमो प्रांत में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eovOtA

La Liga: Atletico Madrid Go Third As Getafe Stumble Again

Atletico Madrid now have 52 points and a four-point edge over Getafe in their Champions League pursuit after winning for the first time behind closed doors at their Wanda Metropolitano stadium.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3diZuqv

Premier League: Liverpool Take Centre Stage As Title Countdown Recommences

Liverpool return to action for the first time in three months against local rivals Everton on Sunday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Yi3C5K

रहकीम कॉर्नवाल ने विराट कोहली के साथ इस पल को बताया 'सफलता का क्षण'

Rahkeem Cornwall Told This Is the moment with Virat Kohli is 'breakthrough moment' Image Source : AP

किसी भी युवा क्रिकेटर के लिए वह सबसे बेहतरीन पल होता है जब कोई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी उसके खिलाफ खेलने की इच्छा जताए। अगर वह खिलाड़ी विराट कोहली हो तो यह सोने पे सुहागा जैसा होगा। हाल ही में वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर रहकीम कॉर्नवाल ने उस पल को अपनी सफलता का क्षण बताया है जब भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उन्हें नेट्स में गेंदबाजी करने को कहा था।

चार साल पहले एक अनाधिकारिक मैच में विराट कोहली, अजिंक्या रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को आउट कर रहकीम ने भारतीय अखबारों में खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रहकीम को नेट्स में गेंदबाजी करने के लिए कहा था।

इस पल के बारे में ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए रहकीम ने कहा  "वह सेंट किट्स में एक प्रेसिडेंट इलेवन गेम में था। मुझे उस गेम में भी पांच विकेट मिले थे। मैंने कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट किया और रहाणे को  भी आउट किया था। वह थोड़ी सी उछाल के साथ बेसिक ऑफस्पिन डिलीवरी थी। उस मैच मैंने पुजारा को भी बोल्ड किया था - वह स्वीप शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे।"

ये भी पढ़ें - क्या दर्शकों की मौजूदगी में हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया जवाब

रहकीम से पूछा गया कि जब कोहली ने उन्हें नेट प्रैक्टिस में गेंदबाजी करने को कहा तो उन्हें कैसा लगा? इस पर उन्होंने कहा 'मैंने इसे सफलता के क्षण के रूप में देखा जब दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज ने आपसे नेट्स में गेंदबाजी करने को कहा हो।'

रहकीम ने आगे कहा 'आप बहुत कुछ सीखते हो। हर जगह गेंद डालने से ज्यादा लाइन और लेथ पर बने रहने के लिए बहुत सारे धैर्य की जरूरत होती है।'

बता दें, रहकीम ने पिछले साल भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू किया था। उस सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने पुजारा, जडेजा और शमी को आउट भी किया था। इसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में 10 विकेट भी झटके थे।

रहकीम अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में भी वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2V7ieDg

क्या दर्शकों की मौजूदगी में हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया जवाब

Can T20 World Cup be held in the presence of spectators? Cricket Australia replied  Image Source : GETTY

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के नए सीईओ बने निक होकले ने कहा है कि अगर इस साल टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन करने के लिए 15 टीमों को उनके देश में प्रवेश करने दिया जाता है तो मैच देखने के लिए वह दर्शकों को अनुमति दे सकते हैं। 

कोरोनावायरस के कहर की वजह से अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। इसके आयोजन को लेकर आईसीसी 10 जून को फैसला लेने वाली थी, लेकिन अब उन्होंने इस फैसले को जुलाई तक के लिए टाल दिया है। बता दें, हाल ही में क्रिकेट के बहाली को लेकर आईसीसी ने कुछ दिशा निर्देश जारी किए थे जिसमें दर्शकों के बिना मैच के आयोजन का भी नियम था।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बातचीज के दौरान जब निक से पूछा गया कि क्या वह बिना दर्शकों के टी20 वर्ल्ड कप देखना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा ‘सच यह है कि हाल के हफ्तों में हमने इसके बारे में ज्यादा चीजें समझी हैं और इसके अनुसार अंतरराष्ट्रीय यात्रा से पहले दर्शकों के आने की संभावना अधिक है। हमारी सबसे बड़ी चुनौती देश में 15 टीमों को लाने की है।’

ये भी पढ़ें - तेज गेंदबाज श्रीसंत ने भारतीय टीम की ओर से खेलने की इच्छा जताई

उन्होंने आगे कहा, ‘अगर मैं इसकी तुलना किसी द्विपक्षीय दौरे से करूं तो आप सिर्फ एक टीम को लाने की बात करते हो और फिर मैच खेलते हो लेकिन 15 टीमों को लाने की संभावना और साथ ही एक शहर में एक ही समय में छह या सात टीमों का होना, यह काफी ज्यादा पेचीदा है।’

वहीं जब दोबारा स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी के सवाल पर जोर देते हुए उनसे पूछा गया कि सीमाओं के खुलने पर अगर 15 टीमों को ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने की अनुमति दी जाए, इसके बाद दर्शकों को अनुमति दी जाएगी तो उन्होंने कहा, ‘जी, हम यही सोच रहे हैं।’

उल्लेखनीय है, हालिया कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर से श्रीलंका और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से इस वर्ल्ड कप का आगाज होगा है, वहीं फाइनल मैच 15 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत इस वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 24 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के साथ खेलेगा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Nig4fG

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...