Reality Of Sports

Saturday, 7 March 2020

ट्विटर ने दुती चंद को रिकॉर्ड ब्रेकर के तौर पर सम्मानित किया

Twitter honored Duti Chand as a record breaker Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। ट्विटर बीते कई सालों से सशक्त सार्वजनिक बातचीत का केंद्र रहा है, साथ ही महिला सशक्तिकरण आन्दोलन उसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। यही कारण है कि भारत में 2019 के शुरूआती महीनों (1 जनवरी से 25 फरवरी तक) की तुलना में 2020 के शुरूआती महीनों में महिला दिवस और नारी सशक्तीकरण को लेकर बातचीत में 87 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वैश्विक स्तर पर स्त्रीवाद और समानता को लेकर पिछले तीन वर्षों में 12.5 करोड़ ट्विट किए गए हैं। इन वार्तालापों का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के साथ गहरा सम्बन्ध है। जैसा की ट्विटर ने देखा है कि पिछले तीन वर्षों में 8 मार्च के दिन और आगे-पीछे ट्विट का परिमाण बढ़ जाता है। इस वर्ष इस दिवस के समारोह के लिए ट्विटर ने एक विशेष इमोजी लॉन्च किया है जिसे हैशटैगएवरीवुमन और हैशटैगप्रत्येकमहिला के साथ ऐक्टिवेट किया गया है।

इस अभियान में भारत के सबसे तेज फर्राटा धाविका दुती चंद सबसे आगे रही हैं। ट्विटर ने दुती को एक रिकॉर्डब्रेकर के तौर पर पेश किया है।

इसका कारण यह है कि एलजीबीटीक्यु प्लस समुदाय से जुड़े होने के बारे में खुलासा करने वाले पहली भारतीय खिलाड़ी होने के नाते वे अनजान राहों और परिस्थितियों से नहीं डरतीं हैं और स्पोर्ट्स में लैंगिक पक्षपात के समाधान हेतु ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल करती हैं।

पिछले साल समर वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में पहला स्थान हासिल करने के बाद दुनिया को संबोधित उनका यह ट्विट कि 'पुल मी डाउन, आई विल कम बैक स्ट्रांगर!' सबसे ज्यादा रीट्विट किया जाने वाला ट्विट था।

दुती ने ट्विटर द्वारा मिले इस सम्मान को लेकर कहा, "भारत और विश्व के मेरे शुभचिंतकों ने मुझे अपनी पसंद के बारे में ग्लानिराहित होने के लिए प्रेरणा और शक्ति दी है। मुझे अपने प्रशंसकों और दोस्तों से जुड़ने और अपनी कठिन परिश्रम के बारे उन्हें बताने में खुशी मिलती है। मुझे उम्मीद है कि भारतीय स्त्रियां खुद के बारे में बोलने और सम्पूर्ण भारत के लोगों तथा अधिकारियों का समर्थन पाने के लिए ट्विटर का इस्तेमाल करेंगी।"



from India TV: sports Feed https://ift.tt/32WpHHM

W T20 WC Final: शेफाली के खिलाफ 'माइंड गेम' के साथ उतरना होगा ऑस्ट्रेलिया को- डैनी व्हाइट

Danielle Wyatt Image Source : GETTY IMAGE

मेलबर्न| इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज डैनी व्हाइट ने कहा कि भारत की आक्रामक बल्लेबाज शेफाली वर्मा को महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में रोकने के लिए गत चैम्पियन आस्ट्रेलिया को दिमागी रूप से खेलना होगा। सोलह साल की शेफाली ने 161 की शानदार स्ट्राइक रेट से टूर्नामेंट में 161 रन बनाने के साथ भारत को शानदार शुरुआत दिलायी है।

व्हाइट ने कहा, ‘‘ सब को पता है उसकी कमजोरी क्या है और शेफाली को भी यह पता है। आस्ट्रेलियाई टीम ने पहले उसके खिलाफ उस तरह की गेंदबाजी की है। आपको उसके खिलाफ दिमागी खेल खेलना होगा जिससे उसकी कमजोरी उजागर हो जाए।’’ 

व्हाइट ने 2019 में महिला टी20 चैलेंज में इस युवा खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘जब वह विफल होती है तो वह जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाती है। मैंने शेफाली समझाया कि वह ज्यादा तनाव ना ले यह सिर्फ क्रिकेट है।’’ 

व्हाइट ने कहा, ‘‘ जब आप टी20 में सलामी बल्लेबाज की भुमिका निभाते हैं जो स्थितियां आपके लिए काफी मुश्किल हो जाती है। आपको मैदान में उतरते ही बड़े शाट लगाने होते है और ऐसे में विफल होने की संभावना अधिक होती है।’’ 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2v1NNEF

हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने को तैयार

Hardik Pandya ready to play against South Africa  Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के साथ खेलने को तैयार हैं। पांड्या भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 12 मार्च से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने को तैयार हैं। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि डीवाई पाटील टी-20 टूर्नामेंट ने पांड्या के लिए सही ट्रेनिंग का काम किया है। पांड्या पीठ के निचले हिस्से में चोट की वजह से जूझ रहे थे और इसी के चलते उन्होंने लंदन में सर्जरी कराई थी।

सूत्र ने आईएएनएस से कहा, "वह फिट हैं और राष्ट्रीय टीम में लौटने को तैयार हैं। उन्होंने पहले राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में अभ्यास रीहैब किया और अब टी-20 टूर्नामेंट में खेल कर उन्होंने बता दिया है कि वह पूरी तरह से वापसी को तैयार हैं।"

सर्जरी के बाद पांड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनर रजनीकांत शिवागनम के मार्गदर्शन मे रीहैब किया था। वहीं टीम के फिजियो योगेश परमार भी पांड्या पर नजर रखे हुए थे।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने हालांकि यह साफ कर दिया था कि सभी खिलाड़ियों को एनसीए में रीहैब करना होगा। इसके बाद भारतीय टीम के प्रबंधन ने भी पांड्या को एनसीए जाने की सलाह दी थी।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2TwpN67

Womens T20 World Cup : हरमनप्रीत कौर के शब्दों ने मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया - पूनम यादव

Womens T20 World Cup: Harmanpreet Kaur's words inspire me to do well - Poonam Yadav Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर के शब्दों ने पूनम यादव को अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रेरित किया।  इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारत को पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी। इस 28 वर्षीय स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मैच में चार विकेट लिये। वह अभी टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। 

आईसीसी वेबसाइट के अनुसार पूनम ने कहा,‘‘जब पहले ओवर में मेरी गेंद पर छक्का लगा तो वह (हरमनप्रीत) मेरे पास आयी और उसने कहा,"पूनम तुम टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी हो और हमें तुमसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के शब्दों ने मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिये उत्साहित किया। मैंने खुद से कहा कि मेरी कप्तान का मुझ पर इतना अधिक भरोसा है और मुझे वापसी करनी चाहिए। मैंने अगली गेंद पर विकेट लिया और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।’’

टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाली पूनम इससे पहले उंगली में चोट के कारण त्रिकोणीय श्रृंखला में नहीं खेल पायी थी।

उन्होंने कहा,‘‘मैं त्रिकोणीय श्रृंखला में नहीं खेल पायी थी इसलिए चयनकर्ताओं का आभार जो उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। जब मैं बाहर थी तो मैंने विश्व कप में मिलने वाली चुनौती को ध्यान में रखकर कड़ी मेहनत की थी। मैंने आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की खिलाड़ियों के कई वीडियो देखकर उनकी कमजोरियों का पता लगाया था।’’ 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2TxEqG9

Watch: Fans Invade Pitch After Hardik Pandya's Sensational Knock

Thousands of fans invaded the pitch, chanting "Hardik, Hardik" after the all-rounder slammed 158 runs off just 55 deliveries in a DY Patil T20 game.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2v6LQa4

Women's T20 World Cup: Brett Lee Says Nothing To Separate India And Australia Ahead Of Final

Brett Lee believes there's no "favourite or underdog" in the Women's T20 World Cup final, which will be played between Australia and India on Sunday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3aEomYH

धोनी से लेकर विराट कोहली की कप्तानी पर पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दिया बड़ा बयान

Former selector MSK Prasad made a big statement on the captaincy of Dhoni to Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES

टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का कार्यकाल कुछ ही दिनों पहले समाप्त हुआ है। नवगठित बीसीसीआई के सीएसी सदस्य मदन लाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नाईक ने पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में चुना। चयनकर्ता के रूप में अपने 5 साल के लंबे कार्यकाल के दौरान प्रसाद ने तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम को पुर्नोत्थान दिया।

टीम के साथ अपने कार्यकाल के बाद प्रसाद ने कहा कि एमएस धोनी से विराट कोहली तक का संक्रमण काल उनकी टीम के लिए बहुत संतोषजनक था।

प्रसाद ने कहा मिड डे से कहा "मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि मेरे सहकर्मी और मैं इस बात पर गर्व कर सकते हैं कि हमने धोनी से विराट तक संक्रमण काल को सफलतापूर्वक देखा है।"

उन्होंने आगे कहा “एक बार माही ने अपना [कप्तानी] कार्यकाल पूरा कर लिया, हमें किसी ऐसे व्यक्ति को देखना था जो उन जूतों में कदम रख सके। हम चाहते थे कि यह आसानी से हो। विराट के पदभार संभालते ही हम तीनों प्रारूपों में नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंच गए। इसने मुझे सबसे बड़ी संतुष्टि दी।"

साथ ही प्रसाद ने कहा "मैं वास्तव में कोई अस्पष्टता नहीं देखता। एमएस अपने भविष्य के बारे में स्पष्ट है जो उन्होंने मुझे और टीम प्रबंधन को व्यक्त किया। मैं विवरणों का खुलासा नहीं कर सकता क्योंकि यह गोपनीय है। यह सबसे अच्छा है कि हमारे बीच [चयन समिति और टीम प्रबंधन] जो भी चर्चा और साझा की जाती है, वह वहीं रहे।"

बहुत सारे बेहतरीन चयन हैं, जिनके बारे में हम बात कर सकते हैं जैसे हम जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की तरह टेस्ट टीम में आने की बात कर सकते हैं। कहीं से, हम ऋषभ पंत को ले आए। वह कहीं भी सुर्खियों में नहीं था। हमने उसे भारत के 'ए' टूर के माध्यम से तैयार किया। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि वह इतना अच्छा करेंगे



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Iuc7Sx

IPL 2026 Points Table: RCB और MI ने जीते अपने पहले मैच, अंक तालिका में किस टीम ने मारी बाजी

आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत के साथ ही अं​क तालिका में भी हलचल शुरू हो गई है। मुंबई और आरसीबी ने अपने मैच जीते हैं, लेकिन पहले नंबर पर कौन सी...