Former selector MSK Prasad made a big statement on the captaincy of Dhoni to Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGES
टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का कार्यकाल कुछ ही दिनों पहले समाप्त हुआ है। नवगठित बीसीसीआई के सीएसी सदस्य मदन लाल, आरपी सिंह और सुलक्षणा नाईक ने पूर्व भारतीय स्पिनर सुनील जोशी को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में चुना। चयनकर्ता के रूप में अपने 5 साल के लंबे कार्यकाल के दौरान प्रसाद ने तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम को पुर्नोत्थान दिया।
टीम के साथ अपने कार्यकाल के बाद प्रसाद ने कहा कि एमएस धोनी से विराट कोहली तक का संक्रमण काल उनकी टीम के लिए बहुत संतोषजनक था।
प्रसाद ने कहा मिड डे से कहा "मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि मेरे सहकर्मी और मैं इस बात पर गर्व कर सकते हैं कि हमने धोनी से विराट तक संक्रमण काल को सफलतापूर्वक देखा है।"
उन्होंने आगे कहा “एक बार माही ने अपना [कप्तानी] कार्यकाल पूरा कर लिया, हमें किसी ऐसे व्यक्ति को देखना था जो उन जूतों में कदम रख सके। हम चाहते थे कि यह आसानी से हो। विराट के पदभार संभालते ही हम तीनों प्रारूपों में नंबर 1 रैंकिंग पर पहुंच गए। इसने मुझे सबसे बड़ी संतुष्टि दी।"
साथ ही प्रसाद ने कहा "मैं वास्तव में कोई अस्पष्टता नहीं देखता। एमएस अपने भविष्य के बारे में स्पष्ट है जो उन्होंने मुझे और टीम प्रबंधन को व्यक्त किया। मैं विवरणों का खुलासा नहीं कर सकता क्योंकि यह गोपनीय है। यह सबसे अच्छा है कि हमारे बीच [चयन समिति और टीम प्रबंधन] जो भी चर्चा और साझा की जाती है, वह वहीं रहे।"
बहुत सारे बेहतरीन चयन हैं, जिनके बारे में हम बात कर सकते हैं जैसे हम जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की तरह टेस्ट टीम में आने की बात कर सकते हैं। कहीं से, हम ऋषभ पंत को ले आए। वह कहीं भी सुर्खियों में नहीं था। हमने उसे भारत के 'ए' टूर के माध्यम से तैयार किया। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि वह इतना अच्छा करेंगे
Women's T20 WC Final: Women's T20 WC Final: One more win over Australia to get world champion Image Source : GETTY IMAGES
मेलबर्न। पहली बार खिताबी मुकाबले में उतर रही भारतीय महिला टीम बड़े मैचों के दबाव से उबरकर रविवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर रिकार्ड दर्शकों के सामने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल में नया इतिहास रचने के लिये उतरेगी। भारत ने ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए फाइनल में जगह बनायी। उसने ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीते जिसमें टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में चार बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दर्ज की गयी 17 रन की जीत भी शामिल है।
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में शीर्ष पर रहने के कारण पहली बार फाइनल में पहुंची। भारत की सफलता में 16 साल की शेफाली वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी और स्पिन के दबदबे वाले गेंदबाजी आक्रमण के लगातार अच्छे प्रदर्शन ने अहम भूमिका निभायी है। लेकिन अगर भारत को पहली बार आईसीसी ट्राफी जीतकर इतिहास रचना है तो स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत जैसी स्टार बल्लेबाजों को भी उपयोगी योगदान देना होगा।
मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करने के अलावा भारतीय टीम को इस महत्वपूर्ण मैच में दबाव से भी उबरना होगा। इससे पहले त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में भारत को हराने वाले ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। वह लगातार छठी बार फाइनल में पहुंचा है। ऑस्ट्रेलियाई जानते हैं कि दबाव वाले मैच में महत्वपूर्ण क्षणों में कैसा प्रदर्शन करना होता है जबकि भारत बड़े मैचों में दबाव में आ जाता है। उसे 2017 वनडे विश्व कप के फाइनल में और 2018 विश्व टी20 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम को किशोरी शेफाली वर्मा से फिर से तूफानी शुरुआत की उम्मीद रहेगी और उसे इस बार मंधाना से भी तेजतर्रार पारी की आस है।
हरमनप्रीत के लिये फिर से फार्म में लौटने और आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिये इससे बड़ा मंच नहीं हो सकता है। अगर शेफाली अच्छा प्रदर्शन नहीं करती तो भारत के लिये ग्रुप चरण में प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाना मुश्किल हो जाता क्योंकि मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाज खास योगदान नहीं दे पाये। टीम ग्रुप चरण में किसी भी मैच में 150 रन तक नहीं पहुंची। इसके बावजूद वह जीत दर्ज कर पायी तो इसका श्रेय अनुशासित गेंदबाजी को जाता है।
लेग स्पिनर पूनम यादव ने उंगली की चोट से शानदार वापसी की। उन्होंने अब तक नौ विकेट लिये हैं और ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज मेगान स्कट के साथ सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शीर्ष पर हैं। तेज गेंदबाज शिखा पांडे भी प्रभावशाली रही है जबकि बायें हाथ की स्पिनरों राधा यादव और राजेश्वरी गायकवाड़ ने भी कसी गेंदबाजी की है।
यह देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पूनम का कैसे सामना करते हैं क्योंकि पहले मैच में वे उनका सामना नहीं कर पाये थे। फाइनल के 75,000 से अधिक टिकट बिक चुके हैं और कुल 90,000 दर्शकों के पहुंचने की संभावना है जो कि महिला क्रिकेट में अप्रत्याशित कहा जाएगा। मेग लैनिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम घरेलू दर्शकों के सामने अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रतिबद्ध है।
दर्शकों में उसकी पुरुष टीम के प्रमुख गेंदबाज मिशेल स्टार्क भी शामिल होंगे जो अपनी घरेलू टीम और अपनी पत्नी एलिसा हीली का उत्साह बढ़ाने के लिये दक्षिण अफ्रीकी दौरा बीच में छोड़कर यहां पहुंचे हैं। ऑस्ट्रेलिया चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से भी जूझ रहा है। तेज गेंदबाज तायला वलामिन्स्क शुरू में ही चोटिल हो गयी थी जबकि स्टार आलराउंडर एलिस पेरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले बाहर हो गयी। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया फिर से फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। मेग लैनिंग ने कहा, ‘‘हम केवल अच्छा प्रदर्शन करने के लिये यहां नहीं आये हैं। हम यहां जीतने के लिये आये हैं और इसी रवैये के साथ हम मैदान पर उतरेंगे। यह मेरे करियर का सबसे बड़ा क्षण होगा।’’
Women's T20 WC Final: Eight days rest in mind of Harmanpreet Kaur before finals Image Source : GETTY IMAGES
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल से पहले आठ दिन के विश्राम के कारण भारत की तैयारियां प्रभावित हुई हैं लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनकी टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में रिकार्ड दर्शकों के सामने बेहतर प्रदर्शन करने के प्रति प्रतिबद्ध है। भारत ग्रुप चरण में अजेय रहने के कारण पहली बार टी20 विश्व कप फाइनल में पहुंचा है। इंग्लैंड के खिलाफ उसका सेमीफाइनल मैच गुरुवार को बारिश से धुल गया था। भारत ने अपने आखिरी मैच में शनिवार को श्रीलंका को हराया था।
सेमीफाइनल बारिश से धुलने का मतलब है कि भारतीय टीम पिछले आठ दिन से नहीं खेली है और हरमनप्रीत ने स्वीकार किया कि उनकी टीम खेलने के लिये बेताब है। हरमनप्रीत ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा,‘‘हमने बाहर बहुत कम अभ्यास किया और हमें इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में खेलने का मौका भी नहीं मिला।’’
उन्होंने कहा,‘‘हम सभी ने इस बीच इंडोर अभ्यास किया लेकिन इससे आपका पूरा आत्मविश्वास नहीं बढ़ता क्योंकि विकेट पूरी तरह से भिन्न है। लेकिन टीम में हर कोई अच्छी लय में है और सभी जानते हैं कि वे टीम के लिये क्या कर सकते हैं। ’’
हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हमें आराम का भी मौका मिला क्योंकि जब आप लंबे समय से खेल रहे होते हैं तो आपको विश्राम की जरूरत पड़ती है। कोई भी आराम नहीं करना चाहता। हर कोई खेलने को बेताब है। प्रत्येक मैदान पर परिस्थिति से निबटने के लिये तैयार है।’’
फाइनल के 75 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं और हरमनप्रीत ने कहा कि टीम इस बड़े मंच का लुत्फ उठाएगी और सकारात्मक क्रिकेट खेलेगी। लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 2017 विश्व कप फाइनल में खेलने वाली हरमनप्रीत ने कहा,‘‘यह शानदार अहसास है। पहली बार हम 90 हजार दर्शकों के सामने खेलेंगे और हम इसको सकारात्मक तौर पर ले रहे हैं।’’
भारत ने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में आस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया था लेकिन हरमनप्रीत ने कहा कि यह दोनों टीमों के लिये नयी शुरुआत होगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें एक बात दिमाग में रखनी होगी कि रविवार नया दिन होगा और हमें नये सिरे से शुरुआत करनी होगी। हमें पहली गेंद से शुरुआत करनी होगी। लीग मैचों में हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों टीमें दबाव में हैं और दोनों खिताब जीतने में सक्षम हैं।’’
Former Brazilian footballer Ronaldinho arrested in fake passport case Image Source : AP IMAGE
आसुनसियोन। जाली पासपोर्ट के सहारे पराग्वे में घुसने के आरोप में ब्राजील के नामी फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो और उनके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पराग्वे के एक मंत्रालय ने ट्विटर के जरिए इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने ट्विट करते हुए लिखा,‘‘अटार्नी जनरल के कार्यालय ने उनकी गिरफ्तारी के लिये वारंट जारी किया। रोनाल्डिन्हो पर सार्वजनिक दस्तावेज में गलत जानकारी देने का आरोप है।’’
रोनाल्डिन्हो और उनके भाई राबर्टो डि आसिस मोरिएरा अदालत से शुक्रवार की रात आठ बजकर 15 मिनट पर बाहर निकल थे। लेकिन इसके दो घंटे के अंदर ही उन्हें राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय ले जाया गया।
इन दोनों भाईयों के वकील एडोल्फो मारिन ने कहा कि वह नहीं जानते कि उन्हें क्यों गिरफ्तार किया गया। मारिन ने कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि किस अधिकार के तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है।’’
इससे पहले गुरुवार को आसुनसियोन में सरकारी वकील ने दोनों भाईयों से सात घंटे तक पूछताछ की थी।
American pop star Katy Perry paid a visit to the iconic Melbourne Cricket Ground (MCG) on the eve of women's T20 World Cup final, to be played between India and Australia on Sunday.
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32ZiZkr