Reality Of Sports

Friday, 6 March 2020

"You Can Call Me": Jemimah Rodrigues' Hilarious Answer To Pop Star Katy Perry's Squad Query

American pop star Katy Perry paid a visit to the iconic Melbourne Cricket Ground (MCG) on the eve of women's T20 World Cup final, to be played between India and Australia on Sunday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32ZiZkr

Wasim Jaffer Announces Retirement From All Forms Of Cricket

Wasim Jaffer on Saturday announced retirement from all forms of cricket, drawing curtains on his illustrious career spanning over two decades.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Iqva0j

वसीम जाफर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से किया संन्यास का ऐलान

Wasim Jaffer announces retirement from all formats of cricket Image Source : PTI

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने शनिवार को क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 42 वर्षीय जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट खेले और 34.11 की औसत के साथ 1,944 रन बनाए। उनके सबसे लंबे प्रारूप में पांच शतक और 11 अर्द्धशतक हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 212 है।

रिटायरमेंट के ऐलान करने के बाद जाफर ने कहा "सबसे पहले, मैं सर्वशक्तिमान अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिसने मुझे इस खूबसूरत खेल को खेलने के लिए प्रतिभा दी। मैं अपने परिवार और अपने माता-पिता और भाइयों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे खेल को पेशे के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। मेरी पत्नी, जिसने हमारे बच्चों और मेरे लिए एक प्यारा घर बनाने के लिए इंग्लैंड के एक आरामदायक जीवन को छोड़ दिया।"

जाफर ने आगे कहा "मेरे कौशल को चमकाने में मेरी मदद करने के लिए मेरे स्कूल के दिनों से लेकर पेशेवर क्रिकेट तक के सभी कोचों को एक विशेष धन्यवाद। चयनकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया।"

वसीम जाफर उन कुछ भारतीय बल्लेबाजों में से एक है, जिनके पास वेस्टइंडीज में दोहरा शतक है। उन्होंने सेंट लूसिया में मेजबान टीम के खिलाफ 212 बनाए थे।

2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट और वनडे में पदार्पण करने वाले जाफर को हालांकि घरेलू क्रिकेट खासकर रणजी ट्रॉफी के लिए जाना जाता है। वह भारत में प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में 12,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज है।

जाफर ने अंत में कहा "मेरे द्वारा खेले गए सभी कप्तानों और मेरे सभी सहयोगियों से, जिन्होंने मैंने खेल के बारे में बहुत कुछ सीखा और कुछ आजीवन यादें साझा कीं, मैं उनका समर्थन करता हूं। मैं उन सभी सहायक कर्मचारियों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जो मेरी लंबी यात्रा में समर्थन के निरंतर स्तंभ थे।"

 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3cCAVWv

Women's T20 World Cup: Forced 8-Day Break Playing On Harmanpreet Kaur's Mind Ahead Of INDW vs AUSW Final

Women's World Cup: India had defeated Sri Lanka in their last group game on Saturday, which was followed by a semi-final washout against England on Thursday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3aLCM9R

Women's T20 World Cup : हार के साथ वर्ल्ड का अगाज करने के बाद कुछ ऐसा रहा फाइनल तक ऑस्ट्रेलिया का सफर

Women's T20 World Cup India vs Australia T20 World Cup 2020 Final Match Melbourne Cricket Ground, Melbourne Image Source : GETTY IMAGES

गत विजेता ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच कल यानी 8 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2020 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 5 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई वहीं भारत और इंग्लैंड का मैच बारिश की वजह से धुल गया और ग्रुप स्टेज की अंक तालिया में शीर्ष पर रहने की वजह से भारत को फाइनल का टिकट मिला।

बात ऑस्ट्रेलियाई टीम की फाइनल तक के सफर की करें तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को भारत के हाथों 17 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 133 रन का लक्ष्य रखा था जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 115 रन पर ही ढेर हो गई थी। इस मुकाबले में एलिसा हीली के अलावा ऑस्ट्रेलिया की कोई भी खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही थी।

भारत के खिलाफ मिली इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सबक सीखा और श्रीलंका के खेलाफ अपने दूसरे मुकाबले में जोरदार वापसी की। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में अपने गेंदबाजों का सही प्रयोग करते हुए पहले लंका को 122 रनों पर रोका और फिर मेग लैनिंग (41*) और राचेल हेन्स (60) की शानदार पारियों के दम पर मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया। 

इन दोनों ही मुकाबलो में ऑस्ट्रेलिया की अब सबसे बड़ी चिंता थी उनकी सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी के बल्ले से रन ना निकलना, लेकिन उनकी यह चिंता भी बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे मुकाबले में दूर हो गई। इस मुकाबले में बेथ मूनी (81*) ने अपनी सलामी साथी एलिसा हीली (83) के साथ पहले विकेट के लिए 151 रन की साझेदारी की। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में बांग्लादेश को 190 रन का लक्ष्य दिया और मेगन शूट के तीन विकेट के दम पर यह मुकाबला 86 रन के बड़े अंतर के साथ जीता।

तीन मुकाबलों के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी लय पकड़ चुकी थी और वो अब किसी भी टीम को हराने का मद्दा रखती थी। ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेलना था और यह मुकाबला उनके लिए क्वाटरफाइनल की तरह ही थी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेथ मूनी (60) के शानदार अर्धशतक के दम पर न्यूजीलैंड को 156 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य के आगे न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना सकी और ऑस्ट्रेलिया ने 4 रनों से इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मुकाबले में शूट एक बार फिर चमकी और उन्होंने तीन विकेट लिए। शूट के अलावा जॉर्जिया वेयरहम ने भी तीन विकेट झटके।

न्यूजीलैंड को मात देने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में तो जगह बना ली थी, लेकिन सेमीफाइनल मुकाबले से ठीक पहले उनकी हरफनमौला खिलाड़ी एलिस पैरी चोट के कारण टूर्नामेंट के बाहर हो गई थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह काफी बड़ा झटका था। 2009 में पहली बार महिला टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था और तब से लेकर अब तक पैरी ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा था। इस वर्ल्ड कप में वो ना तो अपने बल्ले से और ना ही गेंद से कुछ कमाल दिखा सकी, लेकिन उनकी मौजूदगी से ही टीम को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। पैरी ने इस वर्ल्ड कप में 26 रन बनाए और एक ही विकेट लिए।

भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, यह मुकाबला सिडनी में खेला जाना था। इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच था। क्रिकेट फैन्स को डर था कि कहीं ये मुकाबला भी बारिश की वजह से ना धुल जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बारिश रुकने के बाद मुकाबला खेला गया।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मेग लैनिंग के नाबाद 49 रनों के दम पर साउथ अफ्रीका को 135 रन का लक्ष्य दिया। ऑस्ट्रेलिया की पारी खत्म होने के बाद बारिश ने फिर मैदान पर दस्तक दी और बारिश रुकने के बाद खेल में नया मोड़ आया। साउथ अफ्रीका को अब 13 ओवर में 98 रनों की जरूरत थी। इसे किस्मत का साथ कहें या फिर कुछ और लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने यह मुकाबला डीएलएस मैथड की मदद से 5 रनों से जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

अब फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को भारत से भिड़ना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को फाइनल में एलिस पैरी की कमी जरूर खलेगी, लेकिन अब उनकी बाकी टीम लय में दिखाई दे रही है। उम्मीद है ऑस्ट्रेलियाई टीम फाइनल में भारत को कड़ी टक्कर देगी और हो सकते तो वो इस मुकाबले में भारत को मात देकर ग्रुप स्टेज में मिली हार का बदला भी चुकता करना चाहेगी।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2VNMt3f

India Eye Maiden Women's T20 WC Title, Face Defending Champions Australia

India will look for a repeat performance from the opening game of the women's T20 World Cup as they face Australia in the all-important final at the MCG on Sunday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2xjR1UP

ISL 6 : फाइनल में पहुंचने के लिए गोवा को आज करना होगा चमत्कार, चेन्नइयन एफसी को देनी होगी मात

ISL 6: Goa will have to do wonders today to reach the finals, chennaiyin FC will have to be defeated Image Source : INDIANSUPERLEAGUE.COM

फातोर्दा। मेजबान एफसी गोवा आज (शनिवार को) यहां के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन के पहले सेमीफाइनल के दूसरे लेग में दो बार के चैम्पियन चेन्नइयन एफसी से भिड़ेगा। गोवा को चेन्नई में 1-4 से हार मिली थी और अब उसके सामने आईएसएल इतिहास की सबसे बड़ी वापसी करते हुए लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने की चुनौती है। चेन्नई के खिलाफ गोवा के स्टार इदु बेदिया नहीं खेले थे, लेकिन अब वह टीम में लौट आए हैं और इसी कारण गोवा का हौसला बढ़ा है।

इसके अलावा बीते सप्ताह हुए मुकाबले के दौरान चोटिल हुए ब्रेंडन फर्नाडिस और हुगो बोउमोस भी पूरी तरह फिट होकर टीम में लौट आए हैं। बोउमोस इस टीम के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं, क्योंकि उनके नाम 14 मैचों में 10 गोल और 11 एसिस्ट हैं।

इस मैच में फेरान कोरोमिनास की भूमिका काफी अहम होगी। फेरान के नाम इस सीजन में 14 गोल हैं और गोवा को अगर जीत चाहिए तो फेरान को हर हाल में गोल दागना होगा क्योंकि टीम को अभी उनकी सबसे अधिक जरूरत है।

अंतरिम कोच क्लीफोर्ड मिरांडा को यह फैसला लेना होगा कि वह बेदिया, कोरो और बोउमोस की ऑल अटैकिंग काम्बीनेशन को आजमाएं या फिर दो विदेशी सेंटर बैक माउतोर्दा फाल और कार्लोस पेना के साथ मैदान में उतरें।

इस बीचए चेन्नइयन एफसी मैच का पहला गोल करते हुए गोवा की मुश्किलें बढ़ाना चाहेगी। अगर चेन्नई ने पहला गोल कर दिया तो फिर फाइनल में जाने के लिए गोवा को पांच गोल करने होंगे।

चेन्नइयन की टीम इस सीजन में पिछले नौ मैचों से अजेय चल रही है, जो कि उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2PVjEhw

'मैं भी इंसान हूं, मुझसे भी गलतियां होंगी'- IPL 2026 से पहले पृथ्वी शॉ ने क्यों दिया ऐसा बयान

Prithvi Shaw: IPL 2026 में पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वह पिछले आईपीएल सीजन में नहीं खेले थे। शॉ अब इस सीजन वापसी ...