Reality Of Sports

Friday, 6 March 2020

DY PATIL T20 CUP 2020 : शिखर धवन का अर्धशतक बेकार, रिलायंस एक फाइनल में हारी

DY PATIL T20 CUP 2020: Shikhar Dhawan's half-century wasted, Reliance lost in a final Image Source : AP

नवीमुंबई। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की 69 रन की पारी भी रिलायंस एक टीम के काम नहीं आ सकी जिसे शुक्रवार को यहां 16वीं डी वाई पाटिल टी20 कप के फाइनल में इंडियन ऑयल से 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन ऑयल ने रिलायंस एक की टीम को सात विकेट पर 183 रन ही बना सकी। इससे पहले इंडियन ऑयल ने कप्तान आदित्य तारे के नाबाद 75 रन की बदौलत पांच विकेट पर 194 रन बनाये थे।

More To Follow....



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2xaGGdA

Coronavirus: Fist Bumps Replace Handshakes, Sweaty Towels Off Limits In Davis Cup

Two of Friday's encounters had to be staged behind closed doors with spectators banned in Miki, where Japan are hosting Ecuador, and in Cagliari as Italy faced South Korea.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ItGoRD

डेविस कप टेनिस क्वालीफायर में शीर्ष वरीय क्रोएशिया से 0-2 से पिछड़ा भारत

Davis Cup tennis qualifier India 0-2 behind top seed Croatia Image Source : GETTY IMAGES

जागरेब। भारत डेविस कप टेनिस क्वालीफायर में शीर्ष वरीय क्रोएशिया से 0-2 से पिछड़ गया है। प्रजनेश गुणेश्वरन को शुक्रवार को यहां बोर्ना गोजो से हार का सामना करना पड़ा और रामकुमार रामनाथन भी दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी मारिन सिलिच से हार गए। रामकुमार ने निडर होकर खेला और उनका मुकाबला करने के लिए सिलिच को भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पड़ा। रामकुमार भले हार गए लेकिन उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देकर यह साबित कर दिया कि कप्तान रोहित राजपाल का उनमें भरोसा गलत नहीं था।

डेविस कप फाइनल्स में जगह बनाने के लिए शनिवार को भारत को बाकी के सभी तीन मैच जीतने होंगे। प्रजनेश को अनफोर्स्ड गलतियों का खामियाजा भुगतना पड़ा जिससे वह विपक्षी टीम की कमजोर कड़ी समझे जा रहे गोजो से एक घंटे 57 मिनट में 6-3 4-6 2-6 से हार गये। क्रोएशिया के 277वीं रैंकिंग पर काबिज इस युवा ने इससे पहले डेविस कप में एक भी एकल मुकाबला नहीं जीता था और भारत को उम्मीद थी ऐसा जारी रहेगा लेकिन उसकी गोजो को निशाना बनाने की रणनीति विफल रही। 

गोजो ने मुकाबले के दौरान दबाव का सामना बेहतर तरीके से किया और भारतीय खिलाड़ी के बैकहैंड का जवाब शानदार तरीके से दिया। प्रजनेश को मैच के पहले गेम में ब्रेक करने का मौका मिला था लेकिन गोजो ने ऐस लगाकर इसे बचा लिया। गोजो ने लगातार इस भारतीय के बैकहैंड को हिट किया। प्रजनेश को पांचवें गेम में ब्रेक करने के दो मौके और मिले लेकिन वे इनमें से किसी को भी अंक नहीं बदल सके। लेकिन सातवें गेम में प्रजनेश को सफलता मिली जब क्रोएशियाई खिलाड़ी ने लंबा फारहैंड शॉट लगाया। 

इसक बाद भारतीय खिलाड़ी ने शानदार डिफेंस दिखाया जिससे लंबी रैलियां चली और यह उनके पक्ष में रही। गोजो को अनफोर्स्ड गलती का नुकसान हुआ जिससे प्रजनेश ने पहला सेट 39 मिनट में अपने नाम कर लिया। दूसरे सेट में प्रजनेश ने आक्रामक खेलना शुरू किया और इस प्रक्रिया में उन्हें पहले ही गेम में छह ब्रेक प्वाइंट का सामना करना पड़ा जो 11 मिनट तक चला।

बायें हाथ के इस खिलाड़ी ने पांच को बचा लिया लेकिन गोजो ने अंत में बैकहैंड वॉली विनर जमाया। प्रजनेश को मौके मिले लेकिन वे इन्हें गंवा बैठे। गोजो ने अपनी गलतियों पर लगाम लगायी जिसका उन्हें फायदा मिला। जल्द ही गोजो ने 5-3 से बढ़त बना ली और आसानी से अपनी सर्विस पर वॉली विनर से सेट अपने नाम कर लिया। प्रजनेश इसके बाद वापसी नहीं कर सके और गोजो ने तीसरा सेट भी अपने नाम कर लिया। जीत के बाद कूदते हुए कोर्ट से बाहर निकले।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2PVcJop

Football Great Ronaldinho, Brother Arrested In Paraguay

Ronaldinho and his brother's lawyer, Adolfo Marin, said he did not understand why they had been arrested.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2PTMGOu

Video : आईपीएल 2020 से पहले धोनी ने की धमाकेदार वापसी, 5 गेंदों में बरसाए 5 छक्के

MS Dhoni Image Source : IPLT20.COM

इंग्लैंड में खेल गए आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खुद को क्रिकेट से दरकिनार करते आ रहे हैं। लेकिन 29 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 13वें सीजन के लिए धोनी अब कड़ी मेहनत से तैयारी करने में जुटे हुए हैं। इस तरह काफी लबे समय बाद बल्ला पकड़ने के कारण धोनी को देखने अभ्यास के समय हजारों की संख्या में फैंस मैदान में मौजुद रहते हैं।

बात करें धोनी कि तो वो अभ्यास के दौरान पूरी लय में नजर आ रहे हैं। इस बात का पता उनके शानदार शॉट्स को देखकर लग रहा है। आईपीएल के आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स के तमिल चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने धोनी के अभ्यास सत्र का एक वीडियो साझा किया। जिसमें उन्होंने एक-एक करके लगातार 5 गेंदों में 5 छक्के जड़ दिए। जिसके बाद से सोशल मीडिया में सभी फैंस एक ही नारा लगा रहे हैं कि 'माहि मार रहा है।'

बता दें कि पिछले साल 2019 जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद धोनी ने क्रिकेट से दूर रहने का मन बनाया था और वो अपनी इंडियन आर्मी की बटालियन के साथ ट्रेनिंग करने दो माह के कश्मीर दौरे पर चले गए थे। हलांकि वहाँ से लौटने के बाद भी धोनी ने टीम इंडिया में अपने चयन के लिए खुद को अनुपस्थित बताया था। ऐसे में धोनी के आईपीएल में प्रदर्शन पर सबकी नजरें टिकी होंगी। जिस पर धोनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगे का भविष्य भी निर्भर है। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2vKrJhZ

Women's T20 World Cup: Mitchell Starc Ends South Africa Tour Early To Watch Wife Play In Final

The decision means Mitchell Starc will miss the third ODI against South Africa in Potchefstroom, the last game of the series.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32VKvz4

IPL ईनामी राशि में कटौती से नाराज फ्रंचाइजियां BCCI को लिखेंगी पत्र

IPL ईनामी राशि में कटौती से नाराज फ्रंचाइजियां BCCI को लिखेंगी पत्र Image Source : PTI

नई दिल्ली| बीसीसीआई की आईपीएल की ईनामी राशि में 50 फीसदी तक की कटौती करने का फैसला आठ फ्रेंचाइजियों को रास नहीं आया। दो दिन चर्चा करने के बाद फ्रेंचाइजियों ने संयुक्त रूप से बीसीसीआई को इस संबंध में पत्र लिखने का फैसला किया है जो अगले 24 घंटे में अध्यक्ष सौरव गांगुली को भेजा जाएगा। इस मामले से संबंध रखने वाले एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि सभी फ्रेंचाइजियां एक साथ हैं और 48 घंटे चर्चा करने के बाद यह फैसला लिया गया है कि बीसीसीआई को एक संयुक्त पत्र भेजा जाएगा और बताया जाएगा कि यह कदम सही नहीं है।

सूत्र ने कहा, "दिल्ली कैपिटल्स ने यह चर्चा शुरू की, लेकिन यह फैसला तब हुआ तब सभी आठों फ्रेंचाइजियों इस पर सहमति जाहिर की। जो पत्र बोर्ड के अध्यक्ष को भेजा जाएगा उस पर सभी आठ टीमों के हस्ताक्षर होंगे। मुख्य मुद्दा ईनामी राशि में 50 फीसदी की कटौती का है।"

सूत्र ने कहा, "यह फैसला लेते हुए हमें लूप में भी नहीं रखा गया। हमें यह सब चीजें मीडिया से पता चलीं। यहां तक की ऑल स्टार मैच को लेकर भी हमें सबसे आखिर में पता चला। चीजें इस तरह से काम नहीं करती हैं।"

सूत्र से जब पूछा गया कि क्या पत्र भेज दिया गया है? तो उन्होंने कहा, "पत्र तैयार है और अगले 24 घंटों के अंदर अध्यक्ष के पास भेज दिया जाएगा। छह फ्रेंचाइजियों की सहमति मिलने के बाद मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स से बात की गई और वह भी इस पर तैयार हो गईं। यह चर्चा मुख्यत: फोन और मैसेज पर की गई क्योंकि सभी मालिकों का एक साथ मिलना मुश्किल था।"

जो ई-मेल बोर्ड की तरफ से आठ फ्रेंचाइजियों को भेजा गया है, उसके मुताबिक आईपीएल-2020 के विजेता को 10 करोड़ रुपये, उप-विजेता को 6.25 करोड़ रुपये, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 4.375 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं 2019 में विजेता को 20 करोड़ रुपये दिए गए थे। उपविजेता के हिस्से 12.5 करोड़ रुपये आए थे। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 8.75 करोड़ रुपये दिए थे।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2IlqQiO

SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मुकाबला 21 मार्च ...