Reality Of Sports

Thursday, 5 March 2020

लिवरपूल के पूर्व दिग्गज मैकअटीर और हेस्की दिल्ली में रोडशो को लेकर उत्साहित

लिवरपूल के पूर्व दिग्गज मैकअटीर और हेस्की दिल्ली में रोडशो को लेकर उत्साहित  Image Source : LIVERPOOL

नई दिल्ली| यूरोपियन चैम्पियन लिवरपूल के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी जेसन मैकअटीर और एमिल हेस्की इस सप्ताह के आखिर में राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले एलएफसी वर्ल्ड रोडशो से पहले गुरुवार को यहां मीडिया से मुखातिब हुए और इस दौरान वे इस रोडशो को लेकर खासे उत्साहित नजर आए। पूर्व फुटबालर दिल्ली ऑफिसियल लिवरपूल सपोटर्स क्लब की ओर से प्रतिनिधित्व के रूप में इस कार्यक्रम में जुड़े। उनके साथ यहां क्लब के पार्टनर स्टैंडर्ड चाटर्ड, कार्ल्सबर्ग, जोइयी, वेस्टर्न यूनियन और स्टार स्पोटर्स सहित कई साझेदारी भी यहां नई दिल्ली के शेरेटन होटल में मौजूद थे।

लिवरपूल के लिए 139 मैच खेलने वाले जेसन मैकअटीर ने कहा, "भारत में यह मेरा दूसरा दौरा है। यहां पर आना और अपने शानदार समर्थकों से मिलना मुझे हमेशा अच्छा लगता है। एलएफसी वर्ल्ड रोडशो-फैन्स के लिए हमेशा से एक शानदार इवेंट रहा है। निश्वित रूप से शनिवार को होने वाला एलएफसी वर्ल्ड रोडशो का माहौल शानदार होगा और हम सब वास्तव में इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।"

एमिल हेस्की ने कहा, "यह मेरा एलएफसी वर्ल्ड रोडशो है और अब मैं इस सप्ताहांत अपने फैन्स से मिलने का और ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता। हमें पता है कि हमारे सभी समर्थक इसमें शामिल नहीं हो सकते हैं, इसलिए उनको पास लाने का यह एक अच्छा मौका है। मैं अपने फैन्स के साथ दिल्ली को देखने के उत्साहित हूं।"

यह यूनीक फैन एक्सपीरिएंस सात मार्च, 2020 को सेलेक्ट सिटीवाक पहुंचेगा, जहां लीवरपूल फुटबाल क्लब एलएफसी वल्र्ड हब के माध्यम से अपने समर्थकों के साथ इंटरैक्ट करेगा। एलएफसी का यह चौथा सीजन है। 2016 के बाद से एलएफसी वल्र्ड ने दुनिया भर के आठ देशों में अपने हजारों फैन्स के साथ मुलाकात की है।

रेड्स नाम से मशहूर यह क्लब वल्र्ड फुटबाल में जीती गई अपनी मशहूर ट्राफियों की तस्वीरों का भी प्रदर्शनी करेगा। इस ट्राफियों में यूईएफए चैम्पियंस लीग ट्राफी, जिसे एलएफसी ने बीते सीजन में छठी बार जीता था, इनमें सबसे प्रमुख है। इसके अलावा एलएफसी एनफील्ड में शैंली गेट्स, दिस इज एनफील्ड साइन और खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम की रीक्रिएशन आधारित तस्वीरें भी साथ लाएगा।

फ्री एलएफसी के दिन थीम्ड एक्टीविटीज का आयोजन होगा। फैन्स को जेमी वेबस्टर की मौजूदगी में बॉस नाइट्स गिग में हिस्सा लेंगे। जेमी वेबस्टर रेड्स के फेमस एलेज-एलेज-एलेज सान्ग के गायक हैं। इसके अलावा फैन्स को एनफील्ड में बोर्नमाउथ के साथ होने वाले प्रीमियर लीग मुकाबले का भी आनंद ले सकेंगे।

एलएफसी वल्र्ड दिल्ली की शुरूआत 11 बजे होगी और लेजेंडस टॉक शो का आयोजन तीन बजे से होगा। इसके बाद बॉस नाइट्स गिग का आयोजन 4 बजे से होगा औ? मैच की शुरूआत शाम 6 बजे से होगी।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/39ttaQI

"Just Hate Playing India": Australian Bowler Ahead Of Women's T20 World Cup Final

Australia bowler Megan Schutt said that she is not the best match-up for India's opening pair of Smriti Mandhana and Shafali Verma.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32V0X2F

Women's T20 World Cup: ICC Appoints Umpires For India vs Australia Final

Kim Cotton and Ahsan Raza will stand as on-field umpires for the final, which sees four-time champions Australia take on first-time finalists India.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3cKrR1U

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, इस नए चेहरे को मिला मौका

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया, इस नए चेहरे को मिला मौका  Image Source : BANGLADESH CRICKET

बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिये अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश ने पहली बार बायें हाथ के स्पिनर नासुम अहमद को शामिल किया है। नासुम अहमद इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू करेंगे।

दूसरी तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम और आल राउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन की भी टीम में वापसी की है। हालांकि मोहम्मद मिथुन, नजमुल हुसैन और तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सके हैं।

मुख्य चयनकर्ता मिन्हाजुल अबेदिन ने कहा कि 25 साल के अहमद को बैक-अप के तौर पर बुलाया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘नासुम ने पिछली बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था जिसके बाद से वह योजना का हिस्सा थे।’’ बता दें टी20 सीरीज का पहला मैच 9 और  दूसरा मैच 11 मार्च को ढाका के शेरे बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएगा।

टीम इस प्रकार है : महमूदुल्लाह रियाद (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मोहम्मद नईम, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, अफीफ हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मेहदी हसन, अमीनुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, शफीयुल इस्लाम, अल-अमीम हुसैन, हसन महमूद और नासुम अहमद। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3cun1Wp

Odion Ighalo Brace Denies Wayne Rooney As Manchester United Reach FA Cup Quarters

FA Cup: Luke Shaw's opener and Odion Ighalo's double booked a quarterfinal trip for Manchester United to Norwich.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/39x54o8

Women's T20 WC: फाइनल से पहले जानें भारत और ऑस्ट्रेलिया में किसका पलड़ा है भारी

Women's T20 WC: फाइनल से पहले जानें भारत और ऑस्ट्रेलिया में किसका पलड़ा है भारी Image Source : T20 WORLD CUP

आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 का फाइनल मैच मेजबान ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 8 मार्च रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होना है। भारतीय टीम टी-20 विश्व कप में पहली बार फाइनल में पहुंची है जबकि ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के लिए यह छठा मौका है जब वह फाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। हालांकि टी-20 विश्व कप 2020 में ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत हार से हुई लेकिन इसके बाद डिफेंडिंग चैंपियन ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी की। वहीं भारतीय टीम ने लीग स्टेज में अपने चारों मैच जीतकर ग्रुप में पहले स्थान पर रही जिसका फायदा उसे इंग्लैंड के खिलाफ पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मिली।

इंग्लैंड और भारत के बीच का सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और इस तरह सबसे अधिक अंक और बेहतर रन रेट के आधार पर भारत बिना मैच खेले ही फाइनल में पहुंच गई। ऐसे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना वाला फाइनल मुकाबला अब काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड

आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहली बार पहुंची भारतीय महिला टीम का इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। दोनों ही टीमें इस फॉर्मेट में अबतक कुल 19 बार एक दूसरे से टकराई है जिसमें सिर्फ 6 बार भारतीय टीम ने जीत का स्वाद चखा। वहीं ऑस्ट्रेलियाई ने टी-20 फॉर्मेट में भारत के खिलाफ कुल 13 मुकाबले जीते हैं। इसके अलाव दोनों ही टीमें टी-20 विश्व कप में अबतक कुल 4 बार एक दूसरे का सामना करना चुकी है। इस दौरान दो मैचों में भारत ने जबकि दो में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की।

टी-20 विश्व कप 2020 में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन

टी-20 विश्व कप 2020 में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन औसत रहा है। लीग चरण के मुकाबलों में भारत की दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक 49 रनों की पारी खेली हैं। इसके अलावा शेफाली वर्मा ने दो मैचों में 47 और 46 रन बनाईं हैं। वहीं टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्लेबाज अब तक खामोश ही रहा है। 

वहीं इस टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का सार्वधिक स्कोर 142 रन का है। भारत ने यह स्कोर बांग्लादेश के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा  न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम ने 133 रनों का स्कोर खड़ा किया जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 132 रन बनाई थीं। इसके अलावा श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 116 रन बनाए थे।

भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया दम

टी-20 विश्व कप में अबतक चारों मैच में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम लगभग अपने सभी मैच गेंदबाजी के कारण जीतने में सफल हुई है। ऐसे में निराशाजनक बल्लेबाजी के बीच भारतीय गेंदबाजों ने टीम के लिए उम्मीद बना रखी है। लीग चरण के कुल चार मैचों में भारतीय टीम के गेंदबाजों ने 30 से भी अधिक 33 विकेट लिए हैं। इस मामले में इंग्लैंड के गेंदबाज दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 27 विकेट लिए हैं। वहीं साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने 24-24 विकेट चटकाए हैं। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत की पूनम यादव 9 विकेट लेकर पहले स्थान पर मौजूद हैं।



from India TV: sports Feed https://ift.tt/2Tqp2Ly

जब साड़ी पहनकर क्रिकेट के मैदान में उतरी मिताली राज, Video वायरल

जब साड़ी पहनकर क्रिकेट के मैदान में उतरी मिताली राज, Video वायरल Image Source : AP

नई दिल्ली| भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह साड़ी पहनकर क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रही हैं। मिताली ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

मिताली ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, " प्रत्येक साड़ी बहुत कुछ कहती है आपसे भी अधिक। यह आपको कभी भी आपको फिट होने के लिए नहीं कहती। चलिए इस वीमेन डे (इंटरनेशनल विमेंस डे 2020) एक अनमोल चीज की शुरूआत करते हैं। इस वीमेन डे अपनी शर्तो पर जीना शुरू करते हैं।"

मिताली की इस वीडियो को यूजर्स ने सोशल मीडिया पर खूब सराहा है। मिताली ने पिछले साल ही टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 



from India TV: sports Feed https://ift.tt/3au2ZcE

SRH के प्रैक्टिस मैच में कप्तान ईशान किशन को अपने खिलाड़ी के गुस्से का करना पड़ा सामना, सैंडऑफ का VIDEO हुआ वायरल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2026 सीजन का आगाज होने से पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए एक इंट्रा स्क्वाड मुकाबला 21 मार्च ...