Tuesday, 3 March 2020
MS Dhoni Credits CSK For Helping Him Understand How To Stay Humble Post Success
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/39n5IEK
Women's T20 World Cup: Harmanpreet Kaur Says Shafali Verma Brings Positivity To The Team
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/38ko5bZ
"Kung-Fu Pandya": Natasa Stankovic Hails Hardik Pandya's Quick Hundred In DY Patil T20 Cup
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3ar4Izr
शेफाली भारतीय टीम में खुशी और सकारात्मकता लेकर आई है : हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि शेफाली वर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से ना सिर्फ टी20 विश्व कप में चमक बिखेरी है बल्कि यह ‘शरारती’ युवा खिलाड़ी मैदान के बाहर भारतीय टीम में खुशी और सकारात्मकता लेकर आई है। 16 साल की शेफाली ने ऑस्ट्रेलिया में चले रहे विश्व कप में अब तक चार मैचों में 161 के स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए हैं और ग्रुप ए में भारत की चार मैचों में चार जीत में अहम भूमिका निभाई।
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल से पहले हरमनप्रीत ने बताया कि इस युवा खिलाड़ी की भारतीय टीम में क्या अहमियत है। हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘वह काफी शरारती है, वह टीम में काफी खुशी और सकारात्मकता लेकर आई है, हमेशा लुत्फ उठाना चाहती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘और बल्लेबाजी करते हुए वह आपको प्रेरित करती है और दबाव कम करती है, आपको अपनी टीम में इस तरह की खिलाड़ी की जरूरत होती है।’’ हरमनप्रीत ने कहा कि यह भारतीय टीम पिछले कुछ समय से एक साथ है और शेफाली जैसी युवा खिलाड़ियों के निखरने के लिए अनुकूल माहौल तैयार हो गया है।
उन्होंने कहा,‘‘अब यह टीम लंबे समय से एक साथ है, हमने एक दूसरे से काफी कुछ सीखा है, काफी क्रिकेट सीखा है। इससे शेफाली जैसी खिलाड़ियों के लिए आसानी होती है क्योंकि जब कोई खिलाड़ी टीम में आती है तो वे सभी को एकजुट होकर काम करते देखती है।’’
भारतीय कप्तान के लिए मौजूदा टूर्नामेंट निराशाजनक रहा है और वह चार पारियों में सिर्फ एक बार दोहरे अंक में पहुंची हैं और अब तक उनका शीर्ष स्कोर 15 रन है। हरमनप्रीत ने कहा कि टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को उसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि टीम का अच्छा प्रदर्शन जारी रहे। महिला टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड काफी खराब है।
इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम कभी इंग्लैंड को नहीं हरा पाई है और 2018 में भी हरमनप्रीत की टीम को सेमीफाइनल में इस टीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। भारत हालांकि टूर्नामेंट में अच्छी लय में है और उसने टूर्नामेंट के पहले ही मुकाबले में चार बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘पिछले सेमीफाइनल में हार के बाद एक टीम के रूप में हमने महसूस किया कि हमें एक इकाई के रूप में काम करना होगा और अभी आप देख सकते हैं कि हमारी टीम एक इकाई के रूप में काम कर रही है और हम सिर्फ एक या दो खिलाड़ी पर निर्भर नहीं हैं।’’
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3atZB1B
पूर्व सलेक्टर ने भारतीय टीम मैनेजमेंट से की अपील कहा, 'ऋद्धिमान साहा के करियर के साथ ना करें खिलवाड़'
बीसीसीआई के पूर्व मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा के प्रति भारतीय टीम मैनेजमेंट के रवैये पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। संदीप पाटिल का मानना है कि टीम मैनेजमेंट साहा के करियर के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। पाटिल ने मैनेजमेंट पर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि न्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत के लागातर फ्लॉप होने के बावजूद अनुभवी साहा को टीम में मौका नहीं दिया जाना निराशाजनक है।
संदीप ने 'मिड डे' को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ''आप ऋषभ पंत को प्रमोट कर रह रहे हैं लेकिन साथ ही साथ साहा के करियर के साथ खिलवाड़ भी कर रहें जो कि बिल्कुल भी सही नहीं माना जा है।''
उन्होंने कहा, ''विकेटकीपर के तौर पर साहा हमेशा से मेरी पहली पसंद रही है। क्योंकि उसके पास अनुभव है और वह बल्लेबाजी में टीम को मुश्किल परिस्थियों से निकालने की क्षमता रखते हैं। मैंने उन्हें वेस्टइंडीज खेलते हुए देखा जब वह शतकीय पारी खेलकर टीम को मुश्किल परिस्थिति से निकाला था।''
हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा कि पंत को बहुत मौके मिले हैं लेकिन टीम अभी उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को नहीं आजमना चाह रही हैं।
कप्तान विराट कोहली ने पंत को लेकर कहा था कि हमने घरेलू सीरीज में उसे बहुत मौके दिए हैं लेकिन वह इन मौकों को सही तरह से नहीं भुना पाया है। वहीं उन्होंने पंत को खुद पर मेहनत करने की भी सलाह दे डाली।
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले पंत का बचाव करते हुए विराट ने कहा हुए था कि हमें यह पता लगाने की जरूरत है कि किसी और को मौका देने का सही समय कब है। यदि हम किसी खिलाड़ी को कुछ मैचों में मौका देने के बाद उस सवाल उठाने लगे तो यह सही नहीं होगा। ऐसे में खिलाड़ी अपनाआत्मविश्वास खो सकते हैं।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/2PFtGmP
आईपीएल सीजन-13 से पहले बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को दिया झटका, इनाम की राशि हुई आधी
बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र के लिए खर्चे में कटौती करते हुए चैंपियन और उप विजेता टीम को मिलने वाली इनामी राशि को 2019 की तुलना में आधा करने का फैसला किया है। सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों को भेजे सर्कुलर में बीसीसीआई ने सूचित किया है कि आईपीएल चैंपियन को 20 करोड़ रुपये की जगह अब सिर्फ 10 करोड़ रुपये मिलेंगे।
बीसीसीआई के पत्र के अनुसार, ‘‘खर्चों में कटौती की प्रक्रिया के तहत वित्तीय पुरस्कारों को दोबारा तय किया गया है। चैंपियन टीम को 20 करोड़ रुपये की जगह 10 करोड़ रुपये मिलेंगे। उप विजेता टीम को 12 करोड़ 50 लाख रुपये की जगह छह करोड़ 25 लाख रुपए दिए जाएंगे।’’
क्वालीफायर में हारने वाली दो टीमों में प्रत्येक को अब चार करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये मिलेंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘सभी फ्रेंचाइजी काफी अच्छी स्थिति में हैं। उनके पास अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रायोजन जैसे कई तरीके हैं। यही कारण है कि इनामी राशि को लेकर यह फैसला किया गया।’’
हालांकि आईपीएल मैच की मेजबानी करने वाले राज्य संघ को एक करोड़ रुपये मिलेंगे जिसमें बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी दोनों 50 लाख रुपये का योगदान देंगे। यह भी पता चला है कि बीसीसीआई के मध्य स्तर के कर्मचारियों को पहले की तरह उन एशियाई देशों (श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई) की यात्रा के लिए विमान का बिजनेस क्लास का टिकट नहीं मिलेगा जहां उड़ान का समय आठ घंटे से कम है।
from India TV: sports Feed https://ift.tt/3ct8JVV
Shafali Verma Claims Top Spot In ICC T20I Rankings With Impressive Show In Women's T20 World Cup
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2wrnHLw
रोहित शर्मा को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच का सामने आया बड़ा बयान, इम्पैक्ट प्लेयर रोल पर तोड़ी चुप्पी
आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी जिसको लेकर अब अधिक दिनों का समय नहीं बचा है। वहीं मुंबई इंडियंस टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने का...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...