आईसीसी ने टेस्ट क्रिकेट को जबसे पांच दिन से चार दिन का किए जाने का विचार रखा है तबसे क्रिकेट जगत में हलचल सी मच गई हैं। आईसीसी के इस प्रस्ताव पर सभी क्रिकेट दिग्गज अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। कोई सहमत है तो कोई असहमत, जिसको लेकर ये विषय चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस कड़ी में हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली भी चार दिन किए जाने को लेकर असहमत दिखे थे। अब पाकिस्तान के 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से जाने वाले पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी इसके खिलाफ धावा बोल दिया है। from India TV: sports Feed https://ift.tt/37DG1hN

