भारतीय कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने दिन दुनी रात चौगुनी रफ़्तार से तरक्की हासिल की है। इस कड़ी में जैसे-जैसे कप्तान विराट कोहली एक बल्लेबाज से कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में उभरते आए हैं वैसे-वैसे टीम इंडिया शिखर की ओर बढती गई है। यही कारण है कि कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने लगातार 11 टेस्ट मैच जीतकर सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक जमाने में घातक मानी जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी पछाड़ दिया है। एक समय ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में 'वॉ' और 'पोंटिंग' युग चलता था। जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया टीम ने लगातार 10 टेस्ट मैच जीतकर रिकॉर्ड कायम किया था लेकिन कप्तान कोहली ने इस विराट रिकॉर्ड को तोड़ते हुए क्रिकेट जगत में बता दिया है कि ये 'कोहली युग' है। from India TV: sports Feed https://ift.tt/32NRER7
