वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम के बल्लेबाज हनुमा विहारी ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। हनुमा ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन फिफ्टी और एक सेंचुरी मारी। जिसके चलते वो भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 289 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। ऐसे में हनुमा की बल्लेबाजी के कायल हुए कप्तान विराट कोहली ने हनुमा के संयम और कौशल की जमकर तारीफ की, जिसके चलते टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ़ करने में टीम इंडिया को काफी मदद हुई। from India TV: sports Feed https://ift.tt/2NNnZTC


