नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के बायें हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह को अबुधाबी में गैर मान्यता प्राप्त टी20 लीग में खेलने के लिये तीन महीने में लिये निलंबित कर दिया है जिसके कारण उन्हें भारत ए टीम से बाहर होना पड़ा। रिंकू का निलंबन जहां एक जून से शुरू होगा, वहीं बीसीसीआई ने आलराउंडर इरफान पठान को अनुमति लिये बिना अपना नाम कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के ड्राफ्ट में शामिल करवाने के लिये चेतावनी दी है। पठान ने बाद में अपना नाम वापस ले लिया था। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2Xfy8dJ



