साउथम्पटन। जोस बटलर (69) के करियर के नौंवें अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ यहां रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को आठ विकेट पर 260 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड के पास अब कुल 233 रन की बढ़त हो गई है जबकि उसके दो विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय सैम कुरेन 67 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आदिल राशिद(11) के आउट होते ही चौथे दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2NBf0lt

