आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lS03PT
डबलिन: हाल के दिनों में बढ़ रही बाल टेम्परिंग की घटनाओं को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इसके दोषियों पर अब छह टेस्ट या 12 वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। आईसीसी ने यहां अपनी वार्षिक बैठक के दौरान यह फैसला लिया है। बैठक में इसके आचार सहिंता में भी बदलाव किया गया है। नए नियम के मुताबिक लेवल-2 के अपराध को अपग्रेड कर अब लेबल-3 का अपराध कर दिया गया है।
नई दिल्ली: अगले महीने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में होने वाले एशियाई खेलों में 524 सदस्यों का भारतीय दल हिस्सा लेगा। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। जकार्ता में 18 अगस्त से दो सितंबर तक होने वाले इन खेलों के लिए भारतीय दल में 277 पुरुष और 247 महिलाएं शामिल हैं।
मैनचेस्टर: आईसीसी विश्व कप में एक साल से भी कम समय बाकी है। ऐसे में इंग्लैंड दौरे पर गए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को संदेश दिए हैं कि वह मेजबान देश के खिलाफ आगामी टी-20 और वनडे सीरीज में नए संयोजन आजमा सकते हैं। भारत तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में मंगलवार को ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर इंग्लैंड के सामने उतरेगा। भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया जो बारिश के चलते रद्द क...