भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ियों पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत को महिला और पुरुष एकल सेमीफाइनल में कड़े मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। जिससे 700,000 डॉलर इनामी मलेशिया ओपन सुपर विश्व टूर 750 टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। पहले श्रीकांत दुनिया के पूर्व नंबर दो खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता की चुनौती से पार पाने में विफल रहे जो अवैध सट्टेबाजी के कारण एक साल के प्रतिबंध के बाद वापसी कर रहे थे। इसके बाद सिंधू को भी गत चैंपियन और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताइ जू यिंग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2lJhqSH
