कनाडा ग्लोबल टी-20 लीग का आगाज हो गया और पहला ही मैच बेहद धमाकेदार रहा। पहले मैच में रनों की बारिश देखने को मिली और टोरंटो नेशनल्स की टीम ने 227 रनों के लक्ष्य को 19.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इस मैच की सबसे खास बात ये रही कि क्रिकेट के मैदान में वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने तूफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। बैन के बाद पहला मैच खेल रहे स्मिथ ने शानदार अर्धशतक जड़ा।from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2lGcldZ