मोरदोविया. विश्व कप के ग्रुप बी में पुर्तगाल का मुकाबला ईरान से थोड़ी देर बाद शुरू होगा। दोनों टीमों के लिए ये मैच करो या मरो के जैसा है। मैच में जीत हासिल करने वाली टीम प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच जाएगी। जबकि, हारने वाली टीम विश्व कप से बाहर हो जाएगी। पुर्तगाल के लिए मैच में कम से कम ड्रॉ जरुरी है। मैच में सबकी नजरें क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर रहेगी। उन्होंने दो मैच में एक हैट्रिक सहित चार गोल किए हैं।

नई दिल्ली: फुटबॉल विश्व कप में सोमवार को खेले गए ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में सऊदी अरब ने मिस्र को 2-1 से हराकर अपने अभियान का विजयी अंत किया. फुटबॉल विश्व कप में सऊदी अरब की यह पहली जीत है. दोनों ही टीम विश्व से पहले ही बाहर थी.

वोल्गोग्राड ऐरेना में खेले गए मुकाबले में सऊदी अरब ने उम्मीद से बेहतर शुरुआत की और आठवें मिनट में ही कॉर्नर अर्जित किया. हालांकि, मिस्र के डिफेंस ने सऊदी अरब को शुरुआती बढ़त नहीं बनाने दी.

शुरुआती झटके के बाद मिस्र ने अपने खेल को बेहतर किया. मिस्र के शानदार डिफेंस के कारण सऊदी अरब के खिलाड़ियों ने लंबी दूरी से गाले करने का प्रयास किया लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए.

मैच के 22वें मिनट में अबदल्लाह अल साइद ने हाफ लाइन के पास से मिस्र के स्टार फॉरवर्ड मोहम्मद सलाह को पास दिया जिन्होंने गेंद पर अच्छा नियंत्रण बनाया और गोकलीपर के ऊपर से चिप करके अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. पिछले कुछ समय से कंधे की चोट से जूझ रहे सलाह का विश्व कप में यह दूसरा गोल है.

पहला गोल दागने के दो मिनट बाद सलाह को मिस्र की बढ़त को दोगुना करने का शानदार मैका मिला. सलाह ने एक बार फिर बॉक्स के पास गेंद पर बेहतरीन नियंत्रण बनाया और गोलकीपर के ऊपर से चिप करके गोल करने की कोशिश की लेकिन वह गेंद को गोल में नहीं डाल पाए.

सऊदी अरब को 41वें मिनट में पेनाल्टी के जरिए गोल दागने का मौका मिला लेकिन विश्व कप में भाग लेने वाले उम्रदराज खिलाड़ी मिस्र के 45 वर्षीय गोलकीपर एसाम अल हादरी ने अपनी दाईं ओर कूदते हुए शानदार बचाव किया. हलांकि, वह ज्यादा देर तक अपनी टीम की बढ़त को कायम नहीं रख पाए.

पहले हाफ के इंजुरी टाइम (51वें मिनट) में सलमान अल-फराज ने पेनाल्टी के जरिए गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी दिला दी.

बराबरी को गोल करने के बाद सऊदी अरब ने दूसरे हाफ में दमदार खेले दिखाया. 62वें मिनट में सऊदी अरब के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम के बॉक्स के भीतर शानदार पास करते हुए गोल करने का मौका बनाया लेकिन डिफेंडर आम्रो गाबेर ने महत्वपूर्ण टैकल करते हुए अपनी टीम को मैच में बनाए रखा.

मैच के अंतिम 10 मिनटों में दोनों टीमों ने गोल दागने की कोशिश की और अंत में सफलता सऊदी अरब के हाथ लगी. इंजुरी टाइम (95वें मिनट) में अबदुल्ला ओतायेफ बॉक्स में शानदार क्रॉस दिया जिस पर हेडर लगाते हुए सालेम अल-दवसारी ने अपनी टीम के लिए विजयी गोल किया.

नई दिल्ली: उरुग्वे ने फीफा विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने तीसरे और आखिरी मैच में 10 खिलाड़ियों से खेल रही मेजबान रूस को 3-0 से मात देकर जीत की हैट्रिक पूरी कर ली. इसी के साथ उरुग्वे ने टॉप पर रहते हुए ग्रुप राउंड का अंत किया. उसके तीन मैचों में तीन जीत के साथ नौ अंक हैं. वहीं रूस के तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ छह अंक हैं.

उरुग्वे ने ग्रुप राउंड के अपने सभी मैचों में एक भी गोल नहीं किया खाया और हमेशा क्लीनशीट हासिल की. उरुग्वे ने ऐसा पांचवीं बार किया है जब उसने विश्व कप में ग्रुप दौर का अंत क्लीनशीट के साथ किया हो. इससे पहले उरुग्वे ने 1930, 1950, 1954 और 2010 में ग्रुप दौर का अंत सभी मैचों में क्लीनशीट के साथ किया था.

पहले ही अंतिम-16 में जगह बना चुकी दोनों टीमें ग्रुप दौरा का अंत पहले स्थान के साथ करना चाहती थीं इसलिए दोनों ने आक्रामक फुटबॉल खेली.

रूस ने बीते दो मैचों में जो आक्रामकता दिखाई तो वहीं कहीं न कहीं उरुग्वे के डिफेंस के सामने कमजोर पड़ रही थी क्योंकि मेजबान टीम अपने मौकों को फिनिश नहीं कर पा रही थी. वहीं उरुग्वे का डिफेंस तो अच्छा कर रहा था उसकी आक्रामण पंक्ति भी रूस पर हावी थी. उसे 10वें मिनट में फ्री किक मिली जिसे लुइस सुआरेज ने गोल में बदल कर उरुग्वे को 1-0 से आगे कर दिया.

यह सुआरेज का 52वां अंतर्राष्ट्रीय गोल था. एक गोल से पिछड़ने के बाद भी रूस के खेल का स्तर गिरा नहीं था. वह उसी लय में खेल रही थी. 17वें मिनट में गोल का मौका उसके पास से आके चला गया. कॉर्नर पर आर्टेम डज्युबा का लगाया गया हेडर एक बाउंस लेकर बार के ऊपर से चला गया.

रूस की किस्मत रूठी हुई थी तो उरुग्वे के सितारे बुलंदी पर थे. रूस के लिए इस विश्व कप में अभी तक सबसे ज्यादा गोल करने वाले डेनिस चेरिशेव ने आत्मघाती गोल कर उरुग्वे को 2-0 से आगे कर दिया. दरअसल 23वें मिनट में उरुग्वे को कॉर्नर मिला और रूस के डिफेंडर ने उसे क्लियर कर दिया. जो पेनाल्टी एरिया के बाहर खड़े डिएगो लाक्जॉट के पास गया. डिएगो की किक चेरिशेव के पैर से टकरा कर नेट में चली गई और रूस को हताशा हाथ लगी.

उरुग्वे ने इसके बाद दो गोल करने के मौके गंवाए. रूस के लिए और बुरा यह हुआ की उसके इगोर स्मोलनिकोव को 30वें और 36वें मिनट में दो येलो कार्ड मिले जिसके कारण उन्हें बाहर जाना पड़ा. यहां से रूस ने 10 खिलाड़ियों के साथ मैच खेला.

दूसरे हाफ में रूस ने अपन खेल में सुधार किया और उरुग्वे के डिफेंस की परीक्षा ली. हालांकि पहले हाफ में जो फीनिश करने की कमी रूस में देखी गई थी वो इस हाफ में जारी रही. उरुग्वे का भी यही हाल था. 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद भी रूस ने उरुग्वे की आक्रमण पंक्ति के पेनाल्टी एरिया में लगातार विफल किया.

69वें मिनट में हालांकि एडिल्सन कावानी ने उरुग्वे के लिए मौका बनाया लेकिन वो गेंद को गोल से दूर खेल गए और विश्व कप में अपना खाता नहीं खोल पाए. उन्होंने 90वें मिनट में कॉर्नर पर रिबाउंड पर गोल कर आखिरकार अपना खाता खोला.

फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ब्राजील की टीम को खिताब का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था. ब्राजील की दावेदारी के नेमार जैसे स्टार खिलाड़ी का टीम में होना बड़ी वजह थी. लेकिन नेमार का ग्रुप स्टेज के पहले दो मुकाबलों में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. नेमार की परफॉर्मेंस का सीधा असर ब्राजील की दावेदारी पर भी पड़ा है.

इतना ही नहीं मैदान में जरूरत से ज्यादा डाइव (गिरने) मारने पर भी नेमार का मजाक बन रहा है. इसी को देखते हुए एक बार ने बुधवार को ब्राजील और सर्बिया के बीच होने वाले अहम मैच के दौरान फुटबाल फैंस को नेमार के हर डाइव पर मुफ्त शॉट (शराब) देने की घोषणा की है.

उत्तरी रियो के सर वाल्टर पब ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा , ''नेमार जब भी मैदान पर गिरेंगे , बार में सबको एक मुफ्त शॉट मिलेगा.''

ब्राजील को अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए आखिरी मुकाबला जीतना बेहद ही जरूरी है.